फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने भी तेंदुलकर पर डाला संन्यास का दबाव!

Wed, 04 Sep 2013 03:21 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर जहां अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं दिखते हैं, वहीं बीसीसीआई चाहती है कि वह 200वां टेस्ट मैच खेलकर क्रिकेट से संन्यास ले लें।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आनन-फानन में इसीलिए वेस्ट इंडीज के साथ नवंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज रखी है, जिसमें तेंदुलकर अपने घरेलू मैदान पर 200वां टेस्ट मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दें।

24 साल से लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले तेंदुलकर के लिए बीसीसीआई ने एक शानदार प्लेटफॉर्म तैयार किया है। हो सकता है कि मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच खेलें।
विज्ञापन


विंडीज टीम के साथ अचानक कार्यक्रम बनाने के पीछे बीसीसीआई ने तेंदुलकर की यादगार विदाई के लिए दोहरी योजना पर काम किया है।

पहला, उन्हें अपने गृहनगर में इतिहास बनाने का मौका मिलेगा। दूसरा, उनके पास इस ऐतिहासिक क्षण के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी बाय-बाय कहने का सुनहरा अवसर होगा।

बीसीसीआई से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगर तेंदुलकर विंडीज सीरीज के बाद भी खेलना जारी रखते हैं तो उनके साथ अन्य खिलाड़ियों की तरह व्यवहार किया जाएगा। साथ ही उनका चयन वर्तमान में प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन


इसका मतलब यह हुआ कि भविष्य में तेंदुलकर के बेमिसाल करियर और ढेरों रिकॉर्ड उनके चयन का आधार नहीं होगा।
 
तेंदुलकर ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का अभी कोई मन नहीं बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें