फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंजारा ने चिट्ठी बम में मोदी पर लगाए 10 गंभीर आरोप

Wed, 04 Sep 2013 03:00 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहराबुद्दीन सहित कई फर्जी मुठभेड़ कांड में छह सालों से जेल में बंद गुजरात पुलिस के पूर्व डीआईजी डीजी वंजारा ने पुलिस सेवा से इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के चिट्ठी में वंजारा ने मोदी और शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


दस पेजों की इस चिट्ठी में कभी वंजारा ने मोदी को अपना भगवान, कभी बहादुर और कभी उनकी सरकार को रीढ़हीन सरकार बताया। जानिए वंजारा ने मोदी पर कौन से दस आरोप लगाए।

- वंजारा ने चिट्ठी के जरिए गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह मोदी के आंख-नाक बने हुए हैं।

- वंजारा ने चिट्ठी में लिखा कि राज्य की रीढ़हीन सरकार सिर्फ शब्दों में ही दिलेरी दिखाती है। कामकाज में वे कायर और नपुंसक है।

- वंजारा ने सीधे तौर पर निशाना साधते हुए चिट्ठी के पेज नंबर सात पर लिखा चारों मुठभेड़ हमने राज्य सरकार के कहने पर कीं, तो सीबीआई ने सिर्फ हम अफसरों को दोषी कैसे मान लिया?
विज्ञापन


- राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए वंजारा ने आरोप लगाए कि सीबीआई नीति बनाने वालों को भी गिरफ्तार करे? हमने तो सिर्फ सरकार के निर्देशों का पालन किया है।

- वंजारा ने कर्ज चुकाने की बात पर लिखा, मोदी देश का कर्ज चुकाने की बात करते हैं। अच्छी बात है। लेकिन वे दिल्ली कूच की जल्दी में जेल में बंद अफसरों के कर्ज को न भूलें।

- वंजारा का अगला आरोप था कि हमें बचाने में सरकार की कोई रूचि नहीं है। वह तो सीबीआई से अपनी चमड़ी बचाने के लिए मुझे और मेरे साथी अफसरों को जेल में रहने देना चाहती है।

- पार्टी के राजनीतिक फायदों पर वंजारा ने लिखा कि राज्य सरकार ने अपने फायदे के लिए 12 साल से मुठभेड़ मामलों को जिंदा रखा है।

- मोदी के साथ अमित शाह को निशाने पर लेते हुए वंजारा का आरोप था कि शाह मोदी को 12 साल से गुमराह कर रहे हैं। वह बकरियों को कुत्ता और कुत्तों को बकरी बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


-  वंजारा ने अपनी इस्तीफे की चिट्ठी में लिखा कि "मैं मोदी को भगवान मानता था लेकिन वो अमित शाह के शैतानी प्रभाव में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें