फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम पर बीसीसीआई ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 02 Aug 2017 02:18 AM IST
हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्टेड‌ियम
विज्ञापन
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के घरेलू मैदान और हाल ही में आईसीसी की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन का दर्जा पाने वाले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को प्रतिबंधित कर दिया है। बोर्ड की टूर एंड फिक्सचर कमेटी ने कोलकाता में मंगलवार को फैसला लिया कि आगे से इस स्टेडियम में बीसीसीआई का कोई भी मैच नहीं कराया जाएगा। बोर्ड की ओर से लगाए गए प्रतिबंध की वजह हाल ही में इस स्टेडियम में कराई गई गैर मान्यता प्राप्त नार्थ इंडिया प्रीमियर टी-20 लीग है। 
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को इस स्टेडियम में यह प्रीमियर लीग कराने से मना किया गया था। बोर्ड का तर्क था कि जिस प्रीमियर लीग को स्टेडियम में कराया जाना है उसे बोर्ड से मान्यता नहीं मिली है। बावजूद इसके स्टेडियम में इस लीग को आयोजित किया गया। बोर्ड और कमेटी ने फैसला लिया है कि अब इस स्टेडियम में बोर्ड का कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच, रणजी मैच या दलीप ट्राफी मैच नहीं होगा।

हालांकि बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि वह स्टेडियम से अफगानिस्तान के घरेलू मैदान का दर्जा नहीं छीन रहे हैं। यह अफगानिस्तान पर निर्भर करता है कि इन हालातों में भी वह इस स्टेडियम के साथ जुड़ने रहने चाहते हैं या नहीं। अफगानिस्तान फिल्हाल यहां अंतरराष्ट्रीय मैच कराने के लिए स्वतंत्र होगा, क्यों कि इस मैदान को आईसीसी से मंजूरी हासिल है। लेकिन बोर्ड स्टेडियम पर प्रतिबंध की सूचना आईसीसी को भी देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें