गाले में भारत के खिलाफ 304 रन की करारी हार का सामना करने के बाद 3 अगस्त से कोलंबो को सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब(एसएससी) मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है। बल्लेबाज लहिरू थिरामाने की एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। थिरामाने ने पिछले साल जून में खेला था। उन्हें 12 महीने बाद भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।
थिरामाने को गाले में घायल होकर टीम से बाहर होने वाले असेला गुणारत्ने की जगह टीम में शामिल किया गया है। शिखर धवन का कैच लेने की कोशिश में उनके बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें इसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उनके अंगूठे का ऑपरेशन करना पड़ा। वो मैच की दोनों पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सके। श्रीलंका को 10 खिलाड़ियों के साथ टेस्ट खेलना पड़ा।
निमोनिया से उबरकर कप्तान दिनेश चांदीमल टीम में बने हुए हैं। इसके साथ ही पहले टेस्ट में टीम की कमान संभालने वाले रंगना हेराथ भी टीम टीम में बने हुए हैं। गाले में उनकी उंगली भी चोटिल हो गई थी। उनके अंतिम ग्यारह में शामिल होने पर आशंका बनी हुई है। इस बात का ध्यान रखते हुए बांए हाथ के स्पिनर लक्षण संदाकन को जगह दी गई है। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल पीठ में दर्द की शिकायत की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।
इसके अलावा टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। टीम इस प्रकार है।
दिनेश चांदीमस(कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दिमुथ करुणा करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डिसिलवा, धनुष्का गुनारत्ने, लहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, नुवान प्रदीप, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मिलिंद पुष्पकुमारा, लक्षण संदाकन, लहिरू थिरामाने।