जय शाह ने की इनाम की घोषणा
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप की विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जय शाह ने एक्स पर लिखा, "मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।
भारत की टी20 विश्व कप 2007 में जीत
- फोटो : twitter
विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिली?
आईसीसी के एलान के मुताबिक विश्व विजेता भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिले हैं। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेली थीं। इस वजह से यह अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप रहा। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिले। इनमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं।
किस राउंड में कितने रुपये मिले:
| राउंड |
प्राइज मनी |
| विजेता (भारत) |
20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| उप-विजेता (दक्षिण अफ्रीका) |
10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
सेमीफाइनल में हारने पर
(अफगानिस्तान, इंग्लैंड) |
6.54 करोड़ रुपये (787,500 अमेरिकी डॉलर) |
सुपर-8 राउंड से बाहर होने पर
(ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज,
अमेरिका) |
3.17 करोड़ रुपये (382,500 अमेरिकी डॉलर) |
| 9 से 12वें स्थान पर रहने पर |
2.05 करोड़ रुपये (247,500 अमेरिकी डॉलर) |
| 13 से 20वें स्थान पर रहने पर |
1.87 करोड़ रुपये (225,000 अमेरिकी डॉलर) |