सात करोड़ सालाना सैलरी वाली इस श्रेणी में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम है।
पांच करोड़ की सैलरी वाली इस श्रेणी में इस बार 10 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या हैं।
तीन करोड़ की सैलरी वाली इस सूची में ऋधिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है।
सालाना एक करोड़ वाली इस सूची में कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुन्दर और मोहम्मद सिराज को रखा गया है।