कोरोना को लेकर बिगड़ते हालात पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के ‘वैक्सीन उत्सव’ को ढोंग बताया है। साथ ही महामारी से निपटने के लिए फंड जुटाने के लिए बने ‘पीएम केयर्स’ पर सवाल उठाया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अस्पतालों में बीमारी से लड़ने की व्यवस्था की कमी पर कहा, ना टेस्ट हैं, ना अस्पतालों में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन है और वैक्सीन भी नहीं है। उन्होंने कटाक्ष किया कि ‘वैक्सीन उत्सव’ केवल एक ढोंग है। साथ ही पीएम केयर्स फंड पर सवालिया निशान लगाया।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सलाह देते हुए निवेदन किया कि अपना समय, संसाधन और ऊर्जा इस त्रासदी को छुपाने, दबाने में लगाना व्यर्थ है। महामारी को रोकने, लोगों की जान बचाने, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाइए। यही समय की पुकार है।