फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR: सॉल्ट IPL मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले 25वें खिलाड़ी, बालाजी-चाहर के क्लब में शामिल हुए तुषार

Mon, 08 Apr 2024 09:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

यह दूसरी बार है जब फिलिप सॉल्ट मैच की पहली गेंद पर आउट हुए हों। इससे पहले 2023 में भी गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने उन्हें मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था। तब सॉल्ट दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से चेपॉक स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में सीएसके के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच की पहली गेंद पर फिलिप सॉल्ट को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। सॉल्ट किसी आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बने। उनसे पहले पार्थिव पटेल, गौतम गंभीर, जैक कैलिस, ब्रैंडन मैकुलम, सुब्रमणयम बद्रीनाथ, सनथ जयसूर्या, मनोज तिवारी, माइकल लंब, मयंक अग्रवाल, एस अनिरुद्ध, उनमुक्त चंद, कुसल परेरा, ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, सूर्यकुमार यादव, शिखर धवन, जो डेनली, पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टोइनिस, केएल राहुल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, प्रभसिमरन सिंह मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

यह दूसरी बार है जब फिलिप सॉल्ट मैच की पहली गेंद पर आउट हुए हों। इससे पहले 2023 में भी गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने उन्हें मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था। तब सॉल्ट दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे। सॉल्ट के अलावा पार्थिव, कैलिस, मैकुलम, मयंक और कोहली दो-दो बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं। वहीं, सॉल्ट कोलकाता की टीम से मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी बने। इससे पहले 2009 में मैकुमल, 2010 में मनोज तिवारी, 2014 में कैलिस, 2019 में जो डेनली भी यह अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके हैं।

सॉल्ट के अलावा तुषार देशपांडे ने भी विकेट लेकर खास रिकॉर्ड बनाया। वह किसी आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के 24वें खिलाड़ी बने। उन्होंने आईपीएल में पहली बार ऐसा किया है। वहीं, तुषार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले लक्ष्मीपति बालाजी ने 2009 में और दीपक चाहर ने 2018 में ऐसा किया था। वहीं, डर्क नैनेस, मलिंगा, भुवनेश्वर, उमेश और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों ने आईपीएल में दो-दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन बार ऐसा किया है।


 
विज्ञापन

मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाजों और
विकेट लेने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट
बल्लेबाज तब टीम साल खिलाफ गेंदबाज
पार्थिव पटेल CSK 2008 RR सोहेल तानवीर
गौतम गंभीर DC 2009 CSK लक्ष्मीपति बालाजी
जैक कैलिस RCB 2009 DC डर्क नैनेस
ब्रैंडन मैकुलम KKR 2009 RCB केविन पीटरसन
एस बद्रीनाथ CSK 2009 PBKS इरफान पठान
सनथ जयसूर्या MI 2009 DC डर्क नैनेस
मनोज तिवारी KKR 2010 Deccan चमिंडा वास
माइकल लंब RR 2010 KKR अशोक डिंडा
मयंक अग्रवाल RCB 2011 MI लसिथ मलिंगा
एस अनिरुद्ध CSK 2011 PBKS प्रवीण कुमार
ब्रैंडन मैकुलम KTK 2011 PWI अल्फांसो थॉमस
पार्थिव पटेल Deccan 2012 PWI मार्लोन सैमुअल्स
उनमुक्त चंद DC 2013 KKR ब्रेट ली
कुसल परेरा RR 2013 PWI भुवनेश्वर कुमार
जैक कैलिस KKR 2014 DC मोहम्मद शमी
ड्वेन स्मिथ CSK 2015 KKR पैट कमिंस
मयंक अगरवाल DC 2015 MI लसिथ मलिंगा
क्रिस गेल RCB 2017 KKR उमेश यादव
मार्टिन गुप्टिल PBKS 2017 RPSG जयदेव उनादकट
सूर्यकुमार यादव MI 2018 RCB उमेश यादव
शिखर धवन SRH 2018 CSK दीपक चहर
जो डेनली KKR 2019 DC इशांत शर्मा
पृथ्वी शॉ DC 2020 RR जोफ्रा आर्चर
मार्कस स्टेइनिस DC 2020 MI ट्रेंट बोल्ट
के एल राहुल LSG 2022 GT मोहम्मद शमी
विराट कोहली RCB 2022 SRH जगदीश सुचित
डेविड वॉर्नर DC 2022 PBKS लियम लिविंगस्टोन
प्रभसिमरन सिंह PBKS 2023 SRH भुवनेश्वर कुमार
विराट कोहली RCB 2023 RR ट्रेंट बोल्ट
फिलिप सॉल्ट DC 2023 GT मोहम्मद शमी
फिलिप सॉल्ट KKR 2024 CSK तुषार देशपांडे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें