फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs NZ: जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी बांग्लादेश की टीम, 'डबल्यूटीसी' के तहत खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

Sat, 13 Nov 2021 03:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगले साल जनवरी में बांग्लादेश की टीम टेस्ट सीरीज खेेलने न्यूजलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड टूर से पहले बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के तहत टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंगले साल जनवरी में बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज 2021-2023 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। बांग्लादेश की टीम दिसंबर के अंत में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। दौरे से पहले बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के तहत टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसका आगाज 19 नवंबर से होने जा रहा है। 

विज्ञापन


बीसीबी ने दी जानकारी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने जारी बयान में कहा, बांग्लादेश की टीम टौरंगा और क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दिसंबर के अंत में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच एक जनवरी से टौरंगा में खेला जाएगा। जबिक, दूसरा मुकाबला 9 जनवरी से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। 

दौरे से पहले बांग्लादेश खेलेगा टी-20 और टेस्ट सीरीज

न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने से पहले बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान की आगामी शनिवार को ढाका पहुंच रही है। इस सीरीज का पहला मकुाबला 19 नवंबर से खेला जाएगा। वहीं, टी-20 सीरीज के बाद दोनों देशों के दरम्यान दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इस टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 26 नवंबर से चट्टोग्राम स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबिक दूसरा मुकाबला चार दिसंबर से शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम मीरपुर ढाका में खेला होगा। इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की टी-20 टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हैरिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शाहनवाज दहानी, शोएब मलिक, उस्मान कादिर। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें