फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर स्वदेश लौटे, पीसीबी प्रमुख से मिलेंगे

Tue, 14 Nov 2023 12:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

बाबर इस सप्ताह पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मिलेंगे और बैठक के बाद सभी प्रारूपों की कप्तानी पर फैसला लेंगे। बाबर को पहली बार 2019 में सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनाया गया था जबकि 2021 में उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी संभाल ली थी। 
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम विश्वकप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोमवार को लाहौर पहुंचे और माना जा रहा है कि वह स्वयं अपना पद नहीं छोड़ेंगे और इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले का इंतजार करेंगे। लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बाबर के परिजनों ने उनकी अगवानी की। विश्वकप में नाकामी की निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। पाकिस्तान को लीग चरण के नौ मैच में से पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा था और वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बाबर इस सप्ताह पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मिलेंगे और बैठक के बाद सभी प्रारूपों की कप्तानी पर फैसला लेंगे। बाबर को पहली बार 2019 में सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनाया गया था जबकि 2021 में उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी संभाल ली थी। उन्होंने दो एशिया कप, दो टी-20 विश्वकप और मौजूदा वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का नेतृत्व किया, लेकिन इस बीच उनकी टीम कोई खिताब नहीं जीत पाई।

पाकिस्तान के विश्वकप में लचर प्रदर्शन के बाद बाबर को कप्तानी से हटाने की मांग की जाने लगी थी। पीसीबी प्रमुख अशरफ ने कहा था कि कोई फैसला करने से पहले इस मामले में वह पूर्व क्रिकेटरों की राय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें