फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Six Wickets In Over: ऑस्ट्रेलिया के मोर्गन ने छह गेंद में लिए छह विकेट, मैच में सात विकेट झटके

Tue, 14 Nov 2023 12:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट

सार

 मोर्गन ने मैच की अंतिम छह गेंद पर छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को चार रन से जीत दिलाई। आखिरी ओवर में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और 6 विकेट बाकी थे फिर भी जीत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
गैरेथ मोर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे डिविजन के क्लब के क्रिकेटर गैरेथ मोर्गन ने स्थानीय मैच के दौरान छह गेंद में छह विकेट चटकाए जिससे उनकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। मुदगीराबा नेरांग एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट क्लब के कप्तान मोर्गन ने गोल्ड कोस्ट के प्रीमियर लीग डिविजन तीन प्रतियोगिता में सरफर्स पैराडाइज के खिलाफ छह गेंद में छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को चार रन से जीत दिलाई।
विज्ञापन


सरफर्स पैराडाइज ने 40 ओवर के मैच में 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर से पहले चार विकेट पर 174 रन बनाए। मोर्गन ने मैच की अंतिम छह गेंद पर छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को चार रन से जीत दिलाई। आखिरी ओवर में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और 6 विकेट बाकी थे फिर भी जीत नहीं मिल पाई। सरफर्स के अंतिम पांच बल्लेबाज पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए और टीम 174 रन पर सिमट गई। ‘एबीसी.नेट.एयू’ के अनुसार, अंतिम ओवर की पहली चार गेंद पर बल्लेबाजों ने कैच थमाए, जबकि अंतिम दो बल्लेबाज बोल्ड हुए। मोर्गन ने सात ओवर में 16 रन देकर सात विकेट चटकाए। मोर्गन मुदगीराबा पारी के दौरान 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर भी रहे।

‘एबीसी’ के अनुसार, पेशेवर क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नील वैगर (2011 में वेलिंगटन के खिलाफ ओटैगो की ओर से), बांग्लादेश के अल अमीन हुसैन (2013 में अबहानी लिमिटेड के खिलाफ यूसीबी-बीसीबी एकादश की ओर से) और भारत के अभिमन्यु मिथुन (2019 में हरियाणा के खिलाफ कर्नाटक की ओर से) के नाम दर्ज है जिन्होंने एक ओवर में पांच विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें