पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार गुरुवार को अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा गए। गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रहे डे-नाईट टेस्ट मैच में उतरते ही डार टेस्ट मैच में सबसे अधिक बार अंपायरिंग करने वाले अंपायर बन जाएंगे, उन्होंने कैरेबियाई स्टीव बकनर का सर्वाधिक 128 मैच में अंपायरिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
51 वर्षीय अलीम डार ने दशकों तक पाकिस्तान की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के बाद साल 2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच में बतौर अंपायर डेब्यू किया था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में 2003 में उन्होंने ढाका में इंग्लैंड और बांग्लादेश सीरीज में पहली बार अंपायरिंग की थी।
अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच ढाका में खेले गए टेस्ट मैच से उन्होंने टेस्ट अंपायरिंग में पदार्पण किया था। डार ने टेस्ट के अलावा 207 वनडे मैच और 46 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अंपायरिंग की है।