फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का एक और कमाल, महान डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे तेज 25 शतक

Sun, 16 Dec 2018 09:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट को विराट कोहली ने ऐतिहासिक बना दिया। खेल के तीसरे दिन रविवार को करियर का 25वां टेस्ट जमाया। इसी के साथ हमेशा की तरह विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए।
विज्ञापन

2 of 6
कप्तान विराट पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन 82 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। शतक से 18 रन दूर थे। तीसरे दिन मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्ट्रेव ड्राइव पर चौका जड़ा। और इसी के साथ 127 पारियों में 25वां शतक ठोक डाला। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : self
किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज भी बन गए। ब्रैडमैन ने 70 साल पहले महज 68 पारियों में 25 शतक पूरे करने का कीर्तिमान रचा था। विराट ने 127 पारियों में अपने 25 शतक पूरे किए।

AUSvIND: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 25वां टेस्ट शतक जड़ लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार
 

4 of 6
सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक बनाने के मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। सचिन को यह उपलब्धि हासिल करने में जहां 130 पारियों का इंतजार करना पड़ा था, वहीं गावस्कर ने अपनी 138वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

5 of 6
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक

1. डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 68 पारियां
2. विराट कोहली (भारत) 127 पारियां
3. सचिन तेंदुलकर (भारत) 130 पारियां
4. सुनील गावस्कर (भारत) 138 पारियां
5. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 139 पारियां
6. गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 147 पारियां
7. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)  155 पारियां
8.रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 156 पारियां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौजूदा एक्टिव क्रिकेटर्स की बात करें, तो हाशिम अमला (28 शतक) के बाद विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह निलंबन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ (23 शतक) को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं।

एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
1. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका, 2004-2018) 28 शतक (119 टेस्ट)
2. विराट कोहली (भारत, 2011-2018) 25 शतक (75 टेस्ट)
3. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया, 2010-2018) 23 शतक (64 टेस्ट)
4. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया, 2011-2018) 21 शतक (74 टेस्ट)
5. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड, 2010-2018) 19 शतक (69 टेस्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें