फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा ने आस्ट्रेलियाई मीडिया को लिया आड़े हाथ, 'नो बॉल' पर कह दी इतनी बड़ी बात 

Sat, 15 Dec 2018 10:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ishant sharma
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद 'फ्रंट-फुट नो बॉल' की चर्चा पर आस्ट्रेलियाई मीडिया को आड़े हाथों लिया। इशांत ने पहले टेस्ट में कुछ नो बॉल फेंकी थी, जिस पर मैदानी अंपायरों का ध्यान नहीं गया। जबकि इसके कारण भारत दो मौकों पर विकेटों से भी महरूम रह गया, लेकिन मेजबान देश को यह बात पसंद नहीं आई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ishant sharma
इशांत ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'शायद आस्ट्रेलियाई मीडिया को इस सवाल का जवाब देना चाहिए, मुझे नहीं। मैं इतने लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं। इस तरह की चीजें होती हैं। आप मुनष्य ही हो, आपसे गलती हो सकती है। मैं इसके बारे में जरा भी चिंतित नहीं था।' 
विज्ञापन

3 of 5
ishant sharma - फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का जवाबी हमला अहम रहा, जिससे भारत ने आस्ट्रेलिया के पहली पारी में 326 रन के जवाब में तीन विकेट पर 172 रन बना लिए। इशांत ने कहा, 'जब भी विराट बल्लेबाजी कर रहा होता है तो हमें भरोसा रहता है। हमने दिन का समापन अच्छी तरह किया। उम्मीद है कि ये दोनों इसी तरह बल्लेबाजी करते रहेंगे। मैच में इस समय संतुलन बना हुआ है। उम्मीद है कि कल हम पहले सत्र में दबदबा बनाये रखेंगे।' 

4 of 5
virat kohli
कोहली के नाबाद 82 रन और अजिंक्य रहाणे के नाबाद 51 रन से भारत ने मुरली विजय (शून्य) और लोकेश राहुल (02) के विकेट सस्ते में गंवाने के बाद वापसी की। उन्होंने कहा, 'रहाणे ने तेजी से 20-30 रन बनाये और उस समय इनकी सचमुच काफी जरूरत थी। अगर वे डिफेंसिव होकर खेलते तो शायद आस्ट्रेलिया अपनी योजना पर बरकरार रहती लेकिन उनका जवाबी हमला करना अहम था जिससे उसने उन्हें रणनीति बदलने को बाध्य कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ishant sharma - फोटो : File photo
इशांत ने कहा, 'जब पुजारा डिफेंसिव होकर खेलता है तो गेंद स्क्वायर से बाहर नहीं जाती। मैं उसके खिलाफ खेल चुका हूं और मैं जानता हूं कि उसे गेंदबाजी करना कितना मुश्किल है। वह गेंदबाजों को थका देता है। मैं जानता हूं कि अगर वह क्रीज पर रहता तो वह बेहतरीन कर सकता है। वह जिस तरह से आउट हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा। हमें ऐसे खिलाड़ियों के विकेट इतनी आसानी से नहीं मिलते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें