फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लालच की वजह से शार्दुल ने खेली ऐतिहासिक पारी, मैच के बाद खोले कई राज

Sun, 17 Jan 2021 04:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : Social Media
भारत की तरफ से तीन साल बाद अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने इस बार मौके का भरपूर फायदा उठाया। रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए शार्दुल ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। शार्दुल ने पहली पारी में जहां तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट किया तो वहीं बल्लेबाजी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। यही नहीं वे पहली पारी में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे।
विज्ञापन

2 of 5
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@BCCI
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद शार्दुल तब बल्लेबाजी के लिए पहुंचे जब भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 186 रन था। इसके बाद उन्होंने मुश्किल में नजर आ रही टीम इंडिया को ना सिर्फ उबारा बल्कि वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 123 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और भारत की मैच में वापसी कराने में सफल रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @BCCI
शार्दुल ने अपनी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई, उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट लगाए। ठाकुर ने अपनी 67 रन की पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के लगाए। यही वजह रही कि उनकी बल्लेबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी दबाव में दिखी और हताशा में उनपर टिप्पणी करती रही। 

4 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ANI
मैच के बाद शार्दुल ने इसका खुलासा करते हुए खुद बताया कि बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे, वे उनसे सवाल पूछ रहे थे और उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय खिलाड़ी ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें कई बार स्लेज करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसपर ध्यान नहीं दिया और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी - फोटो : ट्विटर @BCCI
शार्दुल ने इसके अलावा एक और बड़ा राज खोला। उन्होंने अपनी ऐतिहासिक पारी के पीछे का कारण टीम के कोच रवि शास्त्री को बताया। 29 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी के लिए जा रहा था तब हमारी स्थिति सही नहीं थी और लोग ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ कर रहे थे। लेकिन तब मुझे कोच रवि शास्त्री की एकदिवसीय सीरीज के दौरान कही गई बात याद आई। उन्होंने कहा था कि इस देश में अगर तुम परफॉर्म करोगे तो तुम्हें उसका इनाम मिलेगा। लोग तुम्हें याद करेंगे, तुम्हारी वाहवाही होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें