हेड भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ब्रेक लेंगे। साल के 365 दिन में से हेड 330 दिन घर से बाहर रहे हैं और उनका मानना है कि परिवार के विस्तार के साथ उनकी प्राथमिकताएं भी भविष्य में अलग होंगी।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले परिवार के साथ समय बिताने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज में नहीं खेलेंगे। हेड दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज और टी20 सीरीज में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार हेड भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ब्रेक लेंगे। साल के 365 दिन में से हेड 330 दिन घर से बाहर रहे हैं और उनका मानना है कि परिवार के विस्तार के साथ उनकी प्राथमिकताएं भी भविष्य में अलग होंगी। एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ बिग बैश लीग के लिए एक साल के करार के दौरान हेड ने कहा था, मैं भविष्य में परिवार को ध्यान में रखकर फैसला लूंगा।
भारत को ऑस्ट्रेलिया में खेलनी पांच मैचों की सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड की भूमिका अहम होगी क्योंकि हाल के वर्षों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। हेड ने भारत के खिलाफ पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी।