फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Will Pucovski: कनकशन से परेशान विल पुकोवस्की ने किया संन्यास का एलान, 26 की उम्र में कहा क्रिकेट को अलविदा

Thu, 29 Aug 2024 06:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुकोवस्की ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 72 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में कभी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विल पुकोवस्की - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने 26 की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह कनकशन (सिर में चोट के कारण अचेत होना) से परेशान थे। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों की सलाह के बाद पुकोवस्की ने क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया। 
विज्ञापन

भारत के लिए पुकोवस्की ने किया था डेब्यू
पुकोवस्की ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 72 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में कभी मौका नहीं मिला। मार्च में वह 12वीं बार सिर पर गेंद लगने के कारण घायल हो गए थे। 

मैच के दौरान चोटिल हो गए थे बल्लेबाज
दरअसल, शेफील्ड शील्ड में क्रिकेट विक्टोरिया के लिए खेलते हुए पुकोवस्की दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए थे।  तस्मानिया के रिले मेरेडिथ की बाउंसर गेंद उनके सिर पर लगी, जिसके बाद वह मैदान पर गिर पड़े थे। इसके बाद वह पूरे सत्र में नहीं खेल पाए थे और लंकाशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का करार भी रद्द करना पड़ा था। 
विज्ञापन

पुकोवस्की का करियर
बात करें पुकोवस्की के करियर की तो उन्होंने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.77 के स्ट्राइक रेट से 2350 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके नाम सात शतक और नौ अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, 14 लिस्ट ए मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 333 रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने किसी भी प्रारूप में डेब्यू नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें