फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाने उतरेगी हरमन की टीम, दूसरा टी20 मैच आज

Sat, 09 Oct 2021 06:36 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंधाना और शेफाली ने इस दौरे में अच्छी फॉर्म दिखाई है। इन दोनों ने टेस्ट मैचों में उपयोगी पारियां खेली और बृहस्पतिवार को पहले टी20 में भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेमिमा रोड्रिग्स की फॉर्म में वापसी से उत्साहित भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब शनिवार को यहां होने वाले दूसरे मैच में आक्रामक रवैया अपनाकर शृंखला में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


जेमिमा को 50 ओवरों के प्रारूप में लगातार असफलता के बाद अंतिम एकादश में अपना स्थान गंवाना पड़ा था लेकिन उन्होंने पहले टी20 में 36 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर अच्छी वापसी की। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया था।

इक्कीस वर्षीय जेमिमा ने ‘द हंड्रेड’ में अच्छा प्रदर्शन किया था और यह अच्छा संकेत है कि उन्होंने अपनी उस फॉर्म को बरकरार रखा है। उनकी वापसी से भारतीय टीम की बल्लेबाजी अधिक आक्रामक हो गई जिसमें शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी धुरंधर बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


लय में लौटी है भारतीय टीम 
चोट के कारण वनडे और एकमात्र दिन-रात्रि टेस्ट में नहीं खेल पाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी वापसी की। इससे भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत बन गई है।

भारत को दौरे के शुरू में परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में समय लगा और उसने पहले दोनों वनडे गंवाए लेकिन इसके बाद उसने दबदबा बनाए रखा है। उसने तीसरे वनडे में दो विकेट से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया के वनडे में 26 जीत के अभियान पर रोक लगाई और फिर बारिश से प्रभावित टेस्ट में भी अपना पलड़ा भारी रखा था।

मध्यक्रम में यास्तिका और ऋचा से उम्मीदें 
पहले मैच में पहले टी20 में भी भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में दिख रही थी। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब उसने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बनाए थे। हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगले दो टी20 में अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर दौरे का सकारात्मक अंत करना चाहेगी।

युवा यास्तिका भाटिया और ऋ चा घोष के लिए भी मध्यक्रम में अपना जलवा दिखाने का यह अच्छा मौका है। गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा पर रहेगी।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास कई ऑलराउंडर हैं और ऐसे में कप्तान मेग लैनिंग के पास विकल्पों की कमी नहीं है। उसके पास एलिस पैरी, एलिसा हीली, लैनिंग, एशलीग गार्डनर और बेथ मूनी के रूप में अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।

टीमें इस प्रकार हैं 

भारत 
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋ चा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया 
मेग लैनिंग (कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, स्टेला कैंपबेल, निकोला कैरी, हन्ना डार्लिंगटन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पैरी, जॉर्जिया रेडमायने, मौली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड, टायला व्लामिनक, जॉर्जिया वेयरहैम।
विज्ञापन


मैच : दोपहर 1.40 बजे से 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें