टीम इंडिया भले ही एडिलेड टेस्ट में हार का गम भूल जाए, लेकिन अगले मैच तक दर्द से जरूर कराहती रहेगी। कम से कम मैच के बाद विराट कोहली के बयान से तो यही लग रहा है। जब भारतीय कप्तान से मोहम्मद शमी के बारे में पूछा गया तो जो उन्होंने बताया वो दुखदायी ही है। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में जब नौ विकेट पर 36 रन बनाए थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे पारी समाप्त हो गई।