टेस्ट क्रिकेट में भारत का न्यूनतम स्कोर
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
दरअसल, भारत टेस्ट इतिहास में एशिया के बाहर श्रृंखला का पहला मैच हारने के बाद सीरीज नहीं जीत सकी है। इससे पहले 34 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में पहला मैच हारकर भारत 31 बार सीरीज गंवा चुका है। जबकि तीन बार भारत ने विपक्षी टीम के साथ सीरीज ड्रॉ कराई। 88 वर्ष के टेस्ट इतिहास में भारत 36 रन पर सिमटने के बाद अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया था। 96 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंच सके, इससे पहले 1924 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन इतना खराब था तब वह टीम 30 रन पर आउट हो गई थी।