फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की दुर्दशा देखकर एक फैन ने सोनू सूद से मांगी मदद, अभिनेता ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Mon, 21 Dec 2020 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Amar Ujala
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम को शर्मसार होना पड़ा। मैच की दूसरी पारी में पूरी टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और मात्र 36 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की इस दुर्गति को देखकर हर कोई हैरान रह गया और भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करने के साथ ही अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दी। इसी कड़ी में एक प्रशंसक ने टीम इंडिया को और फजीहत से बचाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से ही मदद मांग ली।
विज्ञापन

2 of 5
Sonu Sood - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
गौरतलब है कि सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में फंसे लोगों को अलग-अलग जगहों से निकालकर उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की थी। सोनू ने ट्वीट के माध्यम से लोगों के संदेश लिए थे और लगभग हर किसी की मदद की थी। इसके बाद सोनू के प्रशंसक उनसे अक्सर अलग-अलग मामलों में मदद मांगते दिख जाते हैं और सूद भी उन्हें अपने तरीके से जवाब और मदद जरूर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC
यही कारण है कि जब एक प्रशंसक ने टीम इंडिया की बुरी हालत देखी तो सोनू सूद को ट्वीट कर पूरी टीम को ऑस्ट्रेलिया से सुरक्षित निकालने की मांग कर डाली। फैन ने लिखा, 'डियर सोनू सूद, भारतीय क्रिकेट टीम ओस्ट्रेलिया में फंसी हुयी है। क्या आप उसे निकाल सकते हैं।
 
 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC
इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोनू ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय टीम को एक मौका और दें। अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को घर लेकर आएंगे।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : Social media
बता दें कि पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है और अब उसे मेलबर्न में 26 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। इस टेस्ट में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का के साथ रहने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के पास होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें