फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'आपको गुरु बनना पड़ेगा...', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन की इंग्लैंड को सलाह, जीत का दिया मंत्र

Tue, 20 Feb 2024 12:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चौथे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भविष्यवाणी की कि सीरीज भारतीय टीम ही जीतेगी। साथ ही इंग्लैंड को 'गुरु' की तरह स्थिर मानसिकता रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
हेडन ने इंग्लैंड की टीम को सलाह दी है - फोटो : BCCI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रविवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया। यह टेस्ट में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत थी। 557 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। उन्होंने पांच विकेट लेकर मेहमान टीम को 122 रन पर समेट दिया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने सीरीज में अपना दूसरा दोहरा शतक जड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े थे। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम अब आगामी चौथे टेस्ट में जीत के साथ अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

'भारतीय टीम सीरीज जीतेगी'

चौथे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भविष्यवाणी की कि सीरीज भारतीय टीम ही जीतेगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह सीरीज हर तरह से भारत की है। मैंने जब तीसरे टेस्ट का परिणाम देखा और सोचा कि दौरा करने वाली टीमों के लिए भारत इस कारण से चुनौतीपूर्ण है। यह ऊर्जा और उस संसाधन के संरक्षण की लड़ाई है, जो बहुत सीमित है।' हेडन ने बेन स्टोक्स एंड कंपनी को भारत में खेलते हुए चुनौतीपूर्ण और कठिन परिस्थितियों से बचने के लिए 'गुरु' की तरह स्थिर मानसिकता रखने की सलाह दी।

'मैदान पर शांत मानसिकता रखें'

इंग्लैंड की टीम - फोटो : BCCI
हेडन ने कहा, 'भारत में खेल और दर्शक आप पर हावी होते जाते हैं। भारत में यह इसकी ऊर्जा काफी है, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ जीतने पर और आप ऑस्ट्रेलिया को भी उस सूची में डाल सकते हैं। खासकर अब जब भारत को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया। भारतीय टीम को हराने के लिए आपको एक गुरु की तरह बनना होगा और मानसिक रूप से मैदान पर जीवित रहना होगा। भारी दर्शकों के बीच शांति की मानसिकता रखनी होगी।
विज्ञापन

23 फरवरी से खेला जाएगा चौथा टेस्ट

उन्होंने कहा, 'आप पहले ही देख चुके हैं कि इंग्लैंड इस सीरीज के पहले मैच को जीतकर बढ़त बना ली थी। लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पा रहे हैं। यह उनके हर पल, हर गेंद, हर सत्र में बदल जाने की प्रकृति की वजह से है।' भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें