फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Captain: 65 साल बाद तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान, बतौर कप्तान सबसे सफल रहे पाकिस्तानी गेंदबाज

Sat, 27 Nov 2021 06:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

प्रदर्शन के लिहाज से भी कमिंस अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर रहे हैं। पिछले 20 टेस्ट मैचों में उन्होंने 20.10 की औसत से 98 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन की जगह तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया है। 65 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई तेज गेंदबाज कंगारू टीम की कमान संभालेगा। टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज कमिंस करियर के शुरुआती दौर में चोट से काफी परेशान रहे थे। 

हालांकि, अब वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले तीन साल में कमिंस 20 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान कमिंस के अलावा सिर्फ नाथन लियोन ही 20 टेस्ट मैच खेल पाए हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन के लिहाज से भी कमिंस अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर रहे हैं। पिछले 20 टेस्ट मैचों में उन्होंने 20.10 की औसत से 98 विकेट लिए हैं। ओवरऑल उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में 164 विकेट लिए हैं।          

लंबे समय तक कप्तान बने रह सकते हैं कमिंस
कमिंस इस समय सिर्फ 28 साल के हैं और फिट रहने की स्थिति में अगले छह-सात साल टीम के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। कमिंस कभी विवादों में भी नहीं रहे हैं। साथ ही वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इन खूबियों की वजह से कमिंस लंबे समय तक टीम की कमान संभाल सकते हैं। 

बतौर टेस्ट कप्तान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन

कप्तान मैच विकेट
आर बेनॉड   28 138
बॉब सिम्पसन 39   41
इयान जॉनसन 17 39
मोंटी नोबल 15   31
जॉर्ज गिफ्फन 4 26
एलेन बॉर्डर     93 24
ग्रेग चैपल 48   23

65 साल बाद तेज गेंदबाज बना कप्तान
ऑस्ट्रेलिया ज्यादातर बल्लेबाजों को ही कप्तान बनाता आया है। आखिरी बार 1956 में किसी तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी। रे लिंडवाल एक टेस्ट मैच में कंगारू टीम के कप्तान रहे थे। हालांकि, अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमें समय-समय पर किसी तेज गेंदबाज या बॉलिंग ऑलराउंडर को कप्तान बनाती रही हैं। 

वसीम अकरम, वकार यूनुस, इमरान खान (तीनों पाकिस्तान), कपिल देव (भारत), कर्टनी वॉल्श, जेसन होल्डर (दोनों वेस्टइंडीज), बॉब विलिस, इयान बॉथम (दोनों इंग्लैंड), शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका), हीथ स्ट्रीक (जिम्बाब्वे), मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) जैसे गेंदबाज अपनी-अपनी टीमों की कमान संभाल चुके हैं।

बतौर कप्तान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सबसे सफल रहे हैं। कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के तीन गेंदबाज टॉप पांच की लिस्ट में हैं। इसमें अकरम, वकार और इमरान तीनों ही शामिल हैं।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बतौर कप्तान सबसे सफल रहे

कप्तान   टीम टेस्ट जीते हारे ड्रॉ विनिंग%
इमरान खान पाकिस्तान 48 14 8 26 29.16
शॉन पोलक दक्षिण अफ्रीका 26 14 5 7 53.8
वसीम अकरम पाकिस्तान 25 12 8 5 48
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 37 11 21 5 29.72
वकार यूनुस पाकिस्तान 17 10 7 0 58.82
विज्ञापन

टिम पेन ने इस वजह से छोड़ी कप्तानी
रेगुलर टेस्ट कप्तान पेन के उपर आरोप लगा है कि उन्होंने साल 2017 में अपनी महिला सहकर्मी को अश्लील फोटो और गंदे मैसेज भेजे थे। इस मामले के दोबारा सामने आने के बाद पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पहले कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया।

टेस्ट में कप्तानी करने वाले तेज गेंदबाज/ऑलराउंडर

कप्तान टीम टेस्ट जीते हारे ड्रॉ विनिंग%
इमरान खान पाकिस्तान 48 14 8 26 29.16
शॉन पोलक साउथ अफ्रीका 26 14 5 7 53.8
वसीम अकरम पाकिस्तान 25 12 8 5 48
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 37 11 21 5 29.72
वकार यूनुस पाकिस्तान 17 10 7 0 58.82
बॉब विलिस इंग्लैंड 18 7 5 6 38.8
कर्टनी वॉल्श वेस्टइंडीज 22 6 7 9 27.2
कपिल देव भारत 34 4 7 22 11.7
हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे 15 4 8 3 26.6
मशरफे मुर्तजा बांग्लादेश 1 1 0 0 100
इयान बॉथम इंग्लैंड 12 0 4 8 0
रे लिंडवाल ऑस्ट्रेलिया 1 0 0 1 0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें