फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिंच के दम पर कंगारुओं ने इंग्लैंड को रौंदा

Fri, 30 Aug 2013 12:05 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज में मिली शर्मनाक हार को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को पहले टी-20 मुकाबले में हरा दिया है।
विज्ञापन


पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हार के बाद कंगारू टीम के लिए यह जीत बड़ी राहत लेकर आया है, हालांकि इस जीत में ओपनर ऐरोन फिंच की विश्व रिकॉर्ड पारी का अहम योगदान है।

दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 39 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह ओवर में 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

फिंच का टी-20 में कमाल, बनाए दो विश्व रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के इस विशाल स्कोर में फिंच ने सिर्फ 63 गेंदों में 156 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके के अलावा 14 छक्के भी जमाए। फिंच के अलावा अन्य बल्लेबाज सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखते रहे।
विज्ञापन


जवाब में इंग्लैंड ने टीम को आखिरी दम तक चुनौती देने की कोशिश की लेकिन टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

युवा बल्लेबाज जोई रुट (नाबाद 90 रन, 49 गेंद) ने मेजबान टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी की और अंत तक कंगारुओं को परेशान किए रखा। रुट के अलावा दूसरे छोर पर अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें