फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SCO: 'IPL ने मेरी मदद की', ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज ने खोला जबरदस्त फॉर्म का राज, जानें

Sun, 16 Jun 2024 11:05 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट

सार

60 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया को एक लंबी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में टीम के लिए ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे 16वें ओवर में साफयान शरीफ ने तोड़ा।
विज्ञापन
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 के 35वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराकर उनका सुपर-8 में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो मार्कस स्टोइनिस रहे, जिन्होंने ट्रेविस हेड के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर टीम को संकट से उबारा। अब स्टार बल्लेबाज ने अपनी धमाकेदार फॉर्म के पीछे की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल ने उन्हें खास मदद की।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड - फोटो : ICC/T20 World Cup
पांच विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया
ग्रॉस आइलेट के डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 35वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने ब्रेंडन मैकमुलेन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस की विशाल साझेदारी की बदौलत 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड - फोटो : ICC/T20 World Cup
ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस ने संभाला मोर्चा
60 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया को एक लंबी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में टीम के लिए ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे 16वें ओवर में साफयान शरीफ ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को 140 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 49 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले। वहीं, मार्कस स्टोइनिस 29 गेंदों में 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 203.44 के स्ट्राइक रेट से नौ चौके और दो छक्के लगाए। 

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड लाइव स्कोर - फोटो : ICC/T20 World Cup
स्टोइनिस ने खोला शानदार फॉर्म का राज
स्टोइनिस को उनके विस्फोटक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि आईपीएल की वजह से उन्हें फॉर्म में आने में मदद मिली है। स्टार ऑलराउंडर ने कहा,  "योजना यह थी कि मैदान पर जाओ और मारो और फिर वहां से आगे बढ़ो। वहां तेज हवा चल रही थी, जिसका मतलब था कि उस छोर से हिट करना आसान था। पिच भी बहुत अच्छी थी। हेड ने गेंदबाजो को निशाना बनाया और उस (साफयान शरीफ के खिलाफ 16वें ओवर में) ओवर में तीन छक्के लगाकर खेल को काफी हद तक बदल दिया, भले ही वह आउट हो गए। मैं आईपीएल में खेलने की वजह से भाग्यशाली हूं। उसकी वजह से मैं पिछले तीन-चार महीने से फॉर्म में हूं। लेकिन आत्मविश्वास का कोई विकल्प नहीं है। यही वह नुस्खा है जिसे हम सभी बनाए रखने की कोशिश करते हैं।"
विज्ञापन

मार्कस स्टोइनिस - फोटो : BCCI/IPL
आईपीएल 2024 में स्टोइनिस का प्रदर्शन
34 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 147.53 के स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 124* रन रहा। इसके अलावा उन्होंने चार विकेट भी चटकाए थे। हालांकि, टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें