फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAk: वॉर्नर ने बनाए 34 रन, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट में बारिश का खलल

Thu, 04 Jan 2024 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

दूसरे सत्र में पहले खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूधिया रोशनी का प्रकाश था लेकिन इसके बावजूद खेल रोक दिया गया जो दर्शकों को नागवार गुजरा। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेविड वॉर्नर अपने विदाई टेस्ट मैच की पहली पारी में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां खराब रोशनी और बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 116 रन बनाए। खराब रोशनी और बारिश के कारण दूसरे दिन केवल 46 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 313 रन बनाए थे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया अभी उससे 197 रन पीछे है। जब अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल समाप्त घोषित किया तब मार्नस लाबुशेन 23 और स्टीव स्मिथ 6 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में पहले खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूधिया रोशनी का प्रकाश था लेकिन इसके बावजूद खेल रोक दिया गया जो दर्शकों को नागवार गुजरा। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस फैसले की आलोचना की। स्टेडियम में मौजूद 25000 दर्शक खेल शुरू होने की उम्मीद में बैठे रहे लेकिन उसके बाद बारिश आ गई जिसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें