फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उमर गुल बने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी कोच, सईद अजमल को मिली यह जिम्मेदारी

Tue, 21 Nov 2023 02:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उमर गुल और सईद अजमल 2009 में टी20 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य हैं। गुल तेज गेंदबाजी कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल की जगह लेंगे। वह अजमल के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम के साथ काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
उमर गुल और सईद अजमल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। विश्व कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोच से लेकर कप्तान तक बदल दिए गए हैं। इसी क्रम में अब नए तेज गेंदबाजी और नए स्पिन गेंदबाजी कोच का एलान हुआ है। पीसीबी ने पूर्व खिलाड़ी उमर गुल और सईद अजमल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। गुल को तेज गेंदबाजी कोच और अजमल को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है। हाल ही में शान मसूद को टेस्ट और शाहीन अफरीदी को टी20 का कप्तान बनाया गया था। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज क्रिकेट डायरेक्टर और वहाब रियाज मुख्य चयनकर्ता बने हैं।
विज्ञापन


उमर गुल और सईद अजमल 2009 में टी20 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य हैं। गुल तेज गेंदबाजी कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल की जगह लेंगे। वह अजमल के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम के साथ काम शुरू कर देंगे। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में 14 दिसंबर से सात जनवरी के बीच तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। उसके बाद 12 से 21 जनवरी तक न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है।

गुल ने 2016 में खेला था आखिरी मैच
उमर गुल से इससे पहले पाकिस्तान की टीम के साथ काम कर चुके हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान टीम के गेंदबाजी कोच थे। गुल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। इसके अलावा वह 2022 टी20 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच थे। गुल ने 2003 में पाकिस्तान के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 टी20 मैचों में हिस्सा लिया। गुल ने टेस्ट में 163, वनडे में 179 और टी20 में 85 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2016 में अपना आखिरी मैच खेला था।
विज्ञापन


अजमल ने पाकिस्तान के लिए 447 विकेट लिए
सईद अजमल की बात करें तो वह वनडे में नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं। उन्होंने 2008 में उन्होंने पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी20 मैचों में अजमल ने कुल 447 विकेट लिए। वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के स्पिन गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें