फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK T20: सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर, रिजवान-मलिक मैच के लिए फिट

Thu, 11 Nov 2021 03:54 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर आई है। मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक फिट हो चुके हैं। ये दोनों फ्लू की वजह से ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए थे। 
विज्ञापन
शोएब मलिक और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दुबई में होंने वाले इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर आई है। टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक फिट हो चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी हल्के फ्लू से पीड़ित थे और बुधवार को टीम प्रैक्टिस में शामिल नहीं हुए थे। इसके सेमीफाइनल मुकाबले इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध माना जा रहा था। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी फिट हो चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलेंगे।  

विज्ञापन


रिजवान-मलिक ने नहीं किया अभ्यास

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने बुधवार को ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया था। इस दौरान उनकी करोना जांच भी हुई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव रही। टीम ने टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की नियमित जांच की मंजूरी दी है। यह आईसीसी की नीति का हिस्सा है कि टीमों को जितनी बार संभव हो परीक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

हल्के फ्लू से पीड़ित हैं दोनों खिलाड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, जब दोनों खिलाड़ी बुधवार को सुबह जागे उन्हें हल्के फ्लू और बुखार की शिकायत थी। जिसके चलते उन्हें अभ्यास में देरी करने की सलाह दी गई, लेकिन बाद में दोनों खिलाड़ियों से अभ्यास नहीं करने को कहा गया। सुबह फिर दोनों खिलाड़ियों की समीक्षा की गई, जिसमें दोनों खिलाड़ी मैच फिट पाए गए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के अहम खिलाड़ी हैं रिजवान और मलिक

आईसीसी टी-20 विश्व कप में इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप में पांच मैचों की सभी पारियों में 214 रन बनाए हैं। जबिक, शोएब मलिक 5 मैचों की तीन पारियों में 99 रन बनाने में सफल रहे हैं। बाबर और रिजवान की सलामी जोड़ी ने कई टीमों के बॉलिंग आक्रमण की धज्जियां उड़ाई हैं। पाकिस्तान टीम का इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है और वह एक भी मैच नहीं हारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें