फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अनकैप्ड अयूब को उतारेगा पाकिस्तान, इमाम की होगी छुट्टी

Sun, 31 Dec 2023 10:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अनुभवी सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है जिससे टीम प्रबंधन ने आखिरकार अयूब को मौका देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सैम अय्यूब और इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तीन जनवरी से सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में 21 साल के ‘अनकैप्ड’ (कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला) सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को खिलाने की उम्मीद है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है जिससे टीम प्रबंधन ने आखिरकार अयूब को मौका देने का फैसला किया है। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस साल आठ टी-20 मैच खेले हैं जबकि उन्होंने प्रथम श्रेणी के केवल 14 मैच ही खेले हैं। सीरीज के पहले दो टेस्ट चार दिन के अंतर खत्म हो गए थे तो टीम प्रबंधन अयूब के साथ जोखिम लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


सीरीज हार चुका है पाकिस्तान
पर्थ में खेले गए शुरुआती टेस्ट में कंगारुओं ने पाकिस्तान पर 360 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की टीम को 79 रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

पाकिस्तान को 317 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम चौथे दिन 237 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कभी संभलने का मौका नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान की पहली पारी 264 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम को 54 रन की बढ़त मिली थी। पहले टेस्ट में तो दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं था और ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में मैच जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें