बांग्लादेश की पूरी टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई थी। कप्तान नजमुल शंटो 17 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। केवल पांच बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए थे।
मिशेल सेंटनर और जेम्स नीशाम के बीच 46 रन की साझेदारी से न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस पद्धति से 17 रन से हराया। इससे बांग्लादेश की न्यूजीलैंड में पहली शृंखला जीतने की उम्मीद टूट गई और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पूरी टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई थी। कप्तान नजमुल शंटो 17 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। केवल पांच बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए थे।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम फिर चरमरा गया और नौवें ओवर में टीम का स्कोर पांच विकेट पर 49 रन था। पर नीशाम (नाबाद 28 रन) और सेंटनर (नाबाद 18 रन) ने मिलकर 15वें ओवर तक न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 95 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद बारिश आ गई और मैच खत्म हो गया। न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से 14.4 ओवर में 79 रन चाहिए थे और टीम इस स्कोर से आगे थी।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने पहला मैच पांच विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। बांग्लादेश ने भले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दी और टी-20 सीरीज में बराबरी हासिल की, पर उसने न्यूजीलैंड में दोनों ही प्रारूपों में अपनी पहली जीत हासिल की।