फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: 'ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ भारत ही...', वॉन ने पाकिस्तान की हार पर कसा तंज, रमीज राजा ने कही यह बात

Mon, 18 Dec 2023 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती हैं। 2018 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। इसके बाद 2020-21 में भी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी। 2018 में विराट कोहली कप्तान थे। वहीं, 2020-21 में रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा था।
विज्ञापन
रमीज राजा, वॉन और वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर 360 रनों की जीत दर्ज की। 450 रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ कंगारुओं ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। पाकिस्तान की इस करारी हार पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का बयान सामने आया है। उन्होंने पाकिस्तानी टीम पर तंज कसा है। वहीं, रमीज राजा ने भी अपनी टीम पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने क्या कहा?

माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
वॉन का मानना है कि इस समय केवल भारत ही ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे सकता है। वह ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच शुरुआती टेस्ट में कमेंटेटरों के पैनल में शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए वॉन ने पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम की सराहना की। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी काफी अच्छे हैं। उनके पास हर एक मामले में एक्सपर्ट मौजूद हैं और उन्होंने सबकुछ कवर किया है। नाथन लियोन ने 500 टेस्ट विकेट के लिए काफी मेहनत की। अविश्वसनीय उपलब्धि! केवल बीसीसीआई और भारत के पास इस स्तर पर ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए उपकरण (खिलाड़ी) हैं।'

भारत रच चुका है इतिहास

दरअसल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती हैं। 2018 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। इसके बाद 2020-21 में भी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी। 2018 में विराट कोहली कप्तान थे। वहीं, 2020-21 में रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा था। विराट एडिलेड टेस्ट के बाद देश लौट गए थे। हालांकि, दोनों मौकों पर कोच रवि शास्त्री रहे थे।

रमीज राजा और वसीम अकरम ने क्या कहा?

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी अपनी टीम की आलोचना की है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- पाकिस्तान के रेसिस्टेंस मेनू से इंटेंट और तकनीक दोनों गायब थे। दूसरी पारी में महज 31 ओवर में आउट होना निराशाजनक था। ऑस्ट्रेलियाई दूसरे स्तर पर थे। वहीं, पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी अपनी टीम को नसीहत दी है। उन्होंने कहा- ऑस्ट्रेलिया में खेलना बिल्कुल ही अलग अहसास है। 

कैरी को आउट करने के बाद आमिर जमाल - फोटो : सोशल मीडिया
अकरम ने कहा- कूकाबूरा गेंद 15 ओवर के बाद कोई हरकत नहीं करती। वे चाहते हैं कि आप शॉर्ट बॉल करें। उन्हें उछाल का अहसास हो जाता है। वे अच्छी तरह से पुल और हुक लगा सकते हैं। सभी पाकिस्तानी गेंदबाजों को मेरी सलाह है कि आपकी बॉलिंग लेंथ अहम है। जिस मिनट आप लेंथ सही कर लेते हो, आप बल्लेबाजों को परेशान करने लग जाते हो, लेकिन ऐसा शॉर्ट बॉल पर संभव नहीं है। ऑप्टस क्रिकेट ग्राउंड पर यहां उछाल से उत्साहित न हों। अकरम का बाबर के आउट होने पर रिएक्शन भी खूब वायरल हो रहा है। वह खीझ के हाथ पटकते हैं।

मैच में क्या हुआ?

जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से हरा दिया है। रविवार को टेस्ट का चौथा दिन था और कंगारुओं ने चौथे दिन ही पाकिस्तान को समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 450 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि, इसके बाद जवाब में पाकिस्तानी टीम 89 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम को 216 रन की बढ़त मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 233 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर कंगारुओं के पास 216 रन की बढ़त थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 449 रन की हो गई। कंगारुओं ने पाकिस्तान को फॉलोऑन नहीं दिया और खुद ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इसका उन्हें फायदा भी मिला। पाकिस्तान की दूसरी पारी में स्टार्क और हेजलवुड ने कहर बरपाया और तीन-तीन बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि दो विकेट नाथन लियोन को मिले।
विज्ञापन

लियोन ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज ने दूसरी पारी में अर्धशतक नहीं लगाया। वहीं, लियोन ने टेस्ट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले महान स्पिनर शेन वॉर्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने टेस्ट में 500 से ज्यादा विकेट लिए थे। रविवार (17 दिसंबर) को मैच के चौथे दिन लियोन ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में फहीम अशरफ को अपना 500 शिकार बनाया। 36 साल के इस स्पिनर ने 2019 के बाद वनडे या टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने टेस्ट पर ध्यान दिया। इससे उनका करियर लंबा हो गया। लियोन ने अपने 123वें मैच में 500वीं सफलता हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए उनसे ज्यादा विकेट लेने वाले शेन वॉर्न (708) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें