फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के अंतिम-12 का एलान, सरफराज को किया बाहर, जानें

Mon, 25 Dec 2023 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पाकिस्तान को चोटिल नोमान अली और खुर्रम शहजाद के कारण बदलाव करना पड़ा। इन दोनों के अलावा टीम ने सरफराज को भी बेंच पर बैठाने का फैसला किया।
विज्ञापन
सरफराज और रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए अंतिम-12 खिलाड़ियों का एलान कर दिया है। पाकिस्तान के टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को बाहर कर उनकी जगह मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन

पाकिस्तान को चोटिल नोमान अली और खुर्रम शहजाद के कारण बदलाव करना पड़ा। इन दोनों के अलावा टीम ने सरफराज को भी बेंच पर बैठाने का फैसला किया। सरफराज ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमश: तीन और चार रन बनाए थे। शान मसूद की अगुवाई वाली टीम आगामी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी और मध्यक्रम में रन बनाने के लिए रिजवान पर निर्भर करेगी।

कप्तान शान मसूद ने पत्रकारों से कहा, 'हमें लगता है कि रिजवान खेलने के लिए तैयार हैं और हमने सरफराज का आत्मविश्वास वापस लाने के लिए उन्हें ब्रेक देने के बारे में सोचा। एमसीजी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह रणनीतिक फैसला है। सरफराज को पहले मैच में मिचेल स्टार्क ने दोनों पारियों में आउट किया था। 

एमसीजी में बोलैंड के लिए कोई जगह नहीं
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट 360 रन से जीतने के बाद प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया ने 2021-22 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में छह विकेट लेने वाले स्टार बॉलर स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 से दूर ही रखा है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान के अंतिम-12: इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल, साजिद खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें