ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को चौथे टेस्ट से एक दिन पहले बड़ा झटका लगा है। भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर टीम में मार्कस हैरिस को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
विल पुकोवस्की
- फोटो : social media
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पुकोवस्की आज फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए, ऐसे में उनकी जगह मार्कस हैरिस को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अब यह भी तय हो गया है कि ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट में कंगारू फिर से एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
विल पुकोवस्की
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अंतिम टेस्ट से पहले इस युवा सलामी बल्लेबाज को अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका दिया गया था, लेकिन सिडनी टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते वक्त 22 वर्षीय पुकोवस्की के कंधे की हड्डी आंशिक रूप से खिसक गई। इससे पहले पिछले महीने अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे।
4 of 5
मार्कस हैरिस
बात करें पुकोवस्की की जगह लेने वाले मार्कस हैरिस की तो उन्होंने अब तक नौ टेस्ट खेले हैं और कुल 385 रन बनाए हैं। 28 वर्षीय हैरिस के खाते में दो अर्धशतक भी है। 79 रन उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है।