फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे फंसे बाबर आजम, यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश 

Thu, 14 Jan 2021 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
1 of 4
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फंस गए हैं। लाहौर की एक अदालत ने उनके खिलाफ यौन शोषण की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। लाहौर की हमिजा मुख्तार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस क्रिकेटर ने उनका यौन शोषण किया, जबर्दस्ती गर्भपात कराया और उनसे शादी का झूठा वादा किया।

 
विज्ञापन

2 of 4
फोटो के साथ सबूत देती पीड़िता - फोटो : ट्विटर
याचिकाकर्ता ने सबूतों के तौर पर अपने चिकित्सा दस्तावेजों को संलग्न किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नोमान मोहम्मद नईम ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह के बाद नसीराबाद पुलिस थाने के थानाध्यक्ष को बाबर के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 4
बाबर आजम - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि इससे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के वकील ने लाहौर की हमीजा मुख्तार पर गंभीर आरोप लगाए थे। वकील ने कहा था कि उसने (हमीजा) यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और प्रताड़ना के आरोप वापस लेने के लिए इस शीर्ष क्रिकेटर को ब्लैकमेल किया और एक करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन

4 of 4
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
बता दें कि अदालत में दायर याचिका में हमीजा ने अरोप लगाए हैं कि बाबर उसके साथ रिश्ते में था और शादी का वादा करके उसने उसका यौन उत्पीड़न और उसके पैसे का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान के कप्तान के वकील ने हालांकि कहा कि लड़की ने मामला वापस लेने के लिए पहले एक करोड़ रुपये की मांग की और इसके बाद 20 लाख रुपये मांगने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें