फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने फिर उड़ाया अफगानिस्तान क्रिकेट का मजाक, टी20 सीरीज खेलने से किया इनकार, जानें कारण

Tue, 19 Mar 2024 04:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ उसके घर में टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर चुका है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम एक वनडे सीरीज भी कैंसिल कर चुकी है। हालांकि, दोनों टीमें 2022 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अफगानिस्तान क्रिकेट का मजाक उड़ाया है। कंगारुओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है। दोनों टीमों के बीच यह द्विपक्षीय सीरीज अगस्त में खेली जानी थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज से मना कर दिया है। इसका कारण भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तालिबान को ही बताया है। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ उसके घर में टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर चुका है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम एक वनडे सीरीज भी कैंसिल कर चुकी है। हालांकि, दोनों टीमें 2022 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेड्यूल को लेकर अपडेट देते हुए कहा- ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अफगानिस्तानी महिलाओं के साथ बर्ताव को लेकर बातचीत करने के बाद हमने फैसला किया है कि अगस्त में दोनों टीमों के बीच होने वाली टी20 सीरीज अपने तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों की क्रिकेट में भागीदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा और भविष्य में द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए आईसीसी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा।


ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को पोस्टपोन जरूर किया है, लेकिन यह नहीं बताया कि यह सीरीज फिर कब खेली जाएगी। इससे पहले सितंबर 2021 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। खेल में महिलाओं की भागीदारी पर तालिबान ने प्रतिबंध लगा रखा है। इससे पहले नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होबार्ट में टेस्ट मैच को रद्द कर दिया था। इसके बाद 2023 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी रद्द कर दिया था। अब फिर से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें