निजी कारणों का हवाला देकर लौटे थे घर
राहुल पहली बार दिल्ली टीम में शामिल हुए हैं, लेकिन वह टीम के पहले ही मैच में नहीं खेल पाए। राहुल निजी कारणों का हवाला देकर घर लौट गए थे जिस कारण वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाए। हालांकि, मैच के दौरान ही उनके पिता बनने की खबर आई। राहुल ने शनिवार शाम तक टीम के साथ अभ्यास किया था, लेकिन वह रविवार को टीम छोड़कर घर लौटे थे। पिछले सीजन तक राहुल लखनऊ की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली की जर्सी में उतरेंगे। हालांकि, उन्हें दिल्ली की जर्सी में देखने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि वह विशाखापत्तनम में हो रहे पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मयंक यादव की मैदान पर वापसी में हो सकती है देरी, फिर हुए चोटिल; कोच जस्टिन लैंगर ने की पुष्टि
लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने हालांकि, टॉस के दौरान यह नहीं बताया कि राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि राहुल शुरुआती मैच का हिस्सा नहीं होंगे। बेटी के जन्म की जानकारी राहुल और आथिया दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये दी। दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बेटी का जन्म हुआ।' इस पोस्ट में 24 मार्च 2025 की तारीख भी दी हुई है। यह जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने राहुल और आथिया को बधाई दी।
ये भी पढ़ें: DC vs LSG: दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल पहले मैच के लिए नहीं रहे उपलब्ध, जानें अचानक क्यों लिया फैसला