फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs LSG: दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल पहले मैच के लिए नहीं रहे उपलब्ध, जानें अचानक क्यों लिया फैसला

Mon, 24 Mar 2025 06:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2025 के मैच में केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह रविवार को निजी कारणों का हवाला देकर टीम से हट गए थे। 
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। राहुल पहली बार दिल्ली टीम में शामिल हुए हैं, लेकिन वह टीम के पहले ही मैच में नहीं खेल पाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल निजी कारणों का हवाला देकर घर लौट गए हैं जिस कारण वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन

नए टीम प्रबंधन के साथ उतरेगी दिल्ली 
रिपोर्ट के अनुसार, राहुल ने शनिवार शाम तक टीम के साथ अभ्यास किया था, लेकिन वह रविवार को टीम छोड़कर गए। दिल्ली आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत अक्षर पटेल की अगुआई में कर रही है। दिल्ली इस बार नए कप्तान और नए कोच के साथ उतरी है। हेमांग बदानी टीम के मुख्य कोच होंगे, जबकि वेणुगोपाल राव क्रिकेट निदेशक और मेंटर केविन पीटरसन हैं। वहीं, दिल्ली के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल हैं और सहायक कोच मैथ्यू मॉट हैं। दिल्ली की टीम का प्रंबधन ही बदला हुआ है।

ये भी पढ़ें: DC vs LSG Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, लखनऊ को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; केएल नहीं खेलेंगे पहला मैच

पिछले सीजन खराब रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
दिल्ली की कमान अब तक ऋषभ पंत के हाथों में थी, लेकिन वह अब लखनऊ की कप्तानी करेंगे। पिछले सीजन तक राहुल लखनऊ की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली की जर्सी में उतरेंगे। हालांकि, उन्हें दिल्ली की जर्सी में देखने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि वह विशाखापत्तनम में हो रहे पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ की टीमें पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं। दिल्ली अंक तालिका में छठे और लखनऊ की टीम सातवें स्थान पर रही थी।

अक्षर ने राहुल को लेकर नहीं दी जानकारी
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने हालांकि, टॉस के दौरान यह नहीं बताया कि राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे। उन्होंने मैच से पहले पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि यह तय नहीं है कि राहुल इस मैच में खेलेंगे। दिल्ली ने इस मैच के लिए जो प्लेइंग-11 घोषित की उसमें राहुल का नाम शामिल नहीं है। अक्षर ने अपनी कप्तानी को लेकर कहा कि मैं पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा हूं और हमेशा से ही लीडरशीर ग्रुप का हिस्सा रहा हूं। मुझे लीडर के तौर पर सोचने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मयंक यादव की मैदान पर वापसी में हो सकती है देरी, फिर हुए चोटिल; कोच जस्टिन लैंगर ने की पुष्टि
 
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें