फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACC: महिला अंडर-19 एशिया कप की होगी शुरुआत, जय शाह की अध्यक्षता वाली एशियाई क्रिकेट परिषद ने लिया अहम निर्णय

Wed, 11 Sep 2024 09:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य एशिया की उभरती महिला क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देकर महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करना है जिससे अंततः एशियाई टीमों को विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
महिला एशिया कप 2024 - फोटो : BCCI Women (twitter)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय शाह की अध्यक्षता वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने बड़ा फैसला करते हुए बुधवार को महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप की शुरुआत करने की घोषणा की। यह टूर्नामेंट हर दो साल में आयोजित किया जाएगा जो टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए अहम होगा। शाह की अध्यक्षता में एसीसी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट का उद्देश्य एशिया की उभरती महिला क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देकर महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करना है जिससे अंततः एशियाई टीमों को विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। शाह हाल ही में आईसीसी के चेयरमैन निर्वाचित हुए थे और वह एक दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। 

शाह ने कहा, महिला अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि है जो युवा महिला क्रिकेटरों को अपने कौशल को विकसित करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बहुत जरूरी मंच प्रदान करती है। यह पहल एशिया में महिला क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करती है और हमें इन निर्णयों के स्थायी प्रभाव पर गर्व है, न केवल हमारे सदस्य देशों के भीतर बल्कि वैश्विक क्रिकेट समुदाय में भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें