फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स को बड़ा झटका, सबसे घातक गेंदबाज आईपीएल से बाहर

Sat, 21 May 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद को उस समय बड़ा झटका लगा जब बाएं हाथ के अनुभवी पेसर आशीष नेहरा मांसपेशियों में खिंचाव के बाद आईपीएल-9 से बाहर हो गए हैं। यहीं नहीं भविष्य में उनके प्रतियोगी क्रिकेट खेलने पर भी सवालिया निशान है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नेहरा को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में चोट लगी है।
विज्ञापन


नेहरा आर्थोपेडिक सर्जन से सलाह-मशविरा कर रहे हैं ताकि वह प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी सुनिश्चित कर सकें। दुर्भाग्यपूर्ण है कि चोट के कारण वह अब आईपीएल-9 में टीम की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि मांसपेशियों में खिंचाव की ग्रेड-1 श्रेणी में व्यक्ति को पूरी तरह ठीक होने में तीन हफ्ते से तीन से छह महीने तक का समय लग सकता है जिसमें रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया भी शामिल है।
विज्ञापन

नेहरा को गेंदबाजी कोच बनाने की सलाह

नेहरा 37 साल के हैं और अगले एक-डेढ़ साल में ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट नहीं हैं। इस तरह की भी चर्चा चल रही है कि अपार अनुभव को देखते हुए नेहरा को गेंदबाजी कोच बनाने पर विचार चल सकता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेहरा ने इस सीजन में सनराइजर्स के लिए 12 में से 8 मैच खेले हैं।

इस दौरान उन्होंने 7.65 की इकानोमी रेट से 9 विकेट भी लिए हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट रहा है। उन्होंने 17 टेस्ट मैच, 120 वनडे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश की नुमाइंदगी की है। जिनमें टेस्ट मैच में उनके खाते में 44, वनडे में 157 और टी-20 में 31 विकेट हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम ऑफ टूर्नामेंट में शामिल किया गया था। वर्ल्ड कप में उनकी इकॉनोमी रेट छह रन प्रति ओवर से कम की रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें