फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम में चयन नहीं हुआ तो चयनकर्ताओं का उड़ा दिया मजाक

Sat, 21 May 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
इन दिनों आईपीएल में बिजी एक दिग्गज ऑलराउंडर को उनकी राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया तो वह नाराज हो गए और चयनकर्ताओं का ही मजाक उड़ा डाला।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम में शामिल नहीं जाने की निराशा ट्विटर पर जता दी। हालांकि इस घोषित टीम में ब्रॉवो के अलावा क्रिस गेल को भी शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एक मिनट पहले तक जिन कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायन को टीम में शामिल होने के लायक नहीं माना जा रहा था को भी टीम में शामिल कर लिया। वह इस फैसले से आश्चर्यचकित हो गए और इस चयनकर्ताओं को 'जोक ऑफ द डे' तक कह दिया।
विज्ञापन

  Joke of the day: WI selectors😂
One minute Pollard & Narine were not good enough & now are perfect for Tri Nation series? It's like magic! — Dwayne DJ Bravo (@DJBravo47) May 19, 2016


इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। एक मिनट पहले तक हम घरेलू सुपर 50 के लिए चयनित हो गए थे और अगले मिनट, ऐसा लगता है कि हम नहीं हुए। जादू!
  One minute we have to be available for domestic super 50 to be selected and the next minute, it seems we don't. Magic! Get serious people! — Dwayne DJ Bravo (@DJBravo47) May 19, 2016
 
विज्ञापन

नारायण और पोलार्ड की विंडीज टीम में वापसी

इससे पहले सेंट जोंस (एंटीगा) में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन जून से खेली जाने वाली आगामी त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले चार मैचों के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम घोषित कर दी। जिसमें ड्वेन ब्रॉवो और क्रिस गेल को जगह नहीं मिली।

14 सदस्यीय टीम में ऑफ स्पिनर सुनील नारायन और हरफनमौला कीरोन पोलार्ड की वापसी हुई है। टीम इस प्रकार है : जेसन होल्डर (कप्तान), सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, जोनाथन कार्टर, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, शैनन गैब्रियल, सुनीला नारायन, एश्ले नर्स, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, मार्लन सैमुअल्स और जेरोम टेलर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें