फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज सीरीजः ऑस्ट्रेलिया की पारी 128 पर सिमटी

Sat, 20 Jul 2013 12:27 AM IST
लार्ड्स
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड से हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में भी मुश्किल में पड़ गई है।
विज्ञापन


पहली पारी में 361 रन बनाने के बाद ग्रीम स्वान ने पांच विकेट लेकर मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक के कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया की पारी को महज 128 रन पर समेट दिया।

हालांकि 233 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन न खिलाते हुए खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दूसरे स्टंप्स तक तीन विकेट पर 31 रन बना लिए।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह सात विकेट पर 289 से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड के लिए पुछल्ले तीन बल्लेबाजों ने शानदार 72 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज टिम ब्रेसनेन और जेम्स एंडरसन हालांकि  सस्ते में सिमट गए लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने 29 गेंदों में 33 और ग्रीम स्वान ने 26 गेंद में नाबाद 28 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब क्लास ली।

दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 48 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेयान हैरिस ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। हालांकि शेन वाटसन (30) और क्रिस रोजर्स ने 42 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाने की कोशिश की लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह हावी हो गए।
विज्ञापन


खासकर ग्रीम स्वान ने क्रिस रोजर्स (15), उस्मान ख्वाजा (14), स्टीवन स्मिथ (02) सहित पांच विकेट झटकते हुए उसके बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया।

कप्तान माइकल क्लार्क भी कुछ खास नहीं कर सके और 28 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए।

पहले मैच की ही तरह इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया डीआरएस का फायदा नहीं उठा सका और उसके दोनो मौके बेकार चले गए जबकि इंग्लैंड का एक डीआरएस बचा ही रह गया।

संक्षिप्त स्कोर : इंग्लैंड पहली पारी 361 रन (बेल 109, बैरिस्टो 67, ट्रोट 58, ब्रॉड 33, स्वान 28, हैरिस 5-72, स्मिथ 3-18)। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 128 रन (वाटसन 30, क्लार्क 28, रोजर्स 15, स्वान 5-44, ब्रेसनन 2-28)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें