फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज: पीटरसन के शतक के बावजूद संकट में इंग्लैंड

Sun, 04 Aug 2013 02:07 AM IST
मैनचेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
केविन पीटरसन के शानदार शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम संकट में आ गई है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 527 रन के जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 294 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे।

मेजबान इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर अभी 233 रन पीछे है और उसके सिर्फ तीन विकेट शेष हैं। सुबह इंग्लैंड ने दो विकेट पर 52 रन से आगे अपनी पारी बढ़ाई। कल के नाबाद बल्लेबाज जोनाथन ट्रोट पांच रन बनाकर आउट हो गए।

जल्द ही कप्तान एलिस्टर कुक भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए और इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 110 रन हो गए। ऐसे में इंग्लैंड की पारी को पीटरसन और इयान बेल ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 101 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संभाला। पीटरसन ने 206 गेंद में 12 चौकों और दो छक्कों के साथ 113 रन की पारी खेली और कैरियर का 23वां शतक जमाया।

बेल 10 चौकों और एक छक्के के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें