फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes 2021: खिलाड़ियों का परिवार बना मुद्दा, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बोरिस जॉनसन के इस अनुरोध को ठुकराया

Fri, 24 Sep 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Ashes 2021: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि मैने खिलाड़यों को परिवार के साथ यात्रा करने के विषय में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन से बात की है और उन्होंने इस बात को समझा है। मगर हमारे बीच कोई खास डील नहीं हुई है।
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन, स्कॉट मॉरिसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एशेज के दौरान खिलाड़ियों के परिवार को साथ लाने की इजाजत दें। मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड के क्रिकेटरों के परिवारों के लिए आगामी एशेज सीरीज के दौरान परिवार को साथ लाने के लिए कोई 'विशेष डील' नहीं होगी। बता दें कि एशेज सीरीज 2021-22 की शुरुआत होने में अब तीन महीने से भी कम का समय बचा है और इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं।

विज्ञापन


आठ दिसंबर से शुरू होगा पहला टेस्ट
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ब्रिसबेन में आठ दिसंबर से शुरू होगा। मगर ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों कोरोना वायरस के चलते विदेशी यात्रियों पर सख्ती है। ऐसे में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन से आगामी एशेज श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के क्रिकेटरों के परिवारों पर लगे यात्रा प्रतिबंध का मुद्दा उठाया। दरअसल, दोनों देशों के प्रधानमंत्री अमेरिका के राजनयिक दौरे के इतर वाशिंगटन डीसी में रात्रिभोज पर मिले, जहां जॉनसन ने सर्दियों में होने वाली इस एशेज सीरीज के बारे में आश्वासन मांगा।

हमारे बीच कोई खास डील नहीं हुई है
जॉनसन ने वाशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैने खिलाड़यों को परिवार के साथ यात्रा करने के विषय में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन से बात की है और उन्होंने इस बात को समझा है।उन्होंने कहा, 'वह इस बात से सहमत हैं कि क्रिकेटरों से क्रिसमस के दौरान अपने परिवार से दूर रहने की बात करना बहुत मुश्किल है।' मॉरिसन ने कहा, 'मैं एशेज को आयोजित होते हुए देखना पसंद करूंगा और यही मैंने बोरिस से भी कहा है। मगर हमारे बीच कोई खास डील नहीं हुई है। हालांकि हम चाहते हैं कि टीकाकरण करवा चुके लोग यात्रा कर पाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें