अगली ही गेंद पर उन्हें मिडविकेट बाउंड्री पर तैनात कर दिया गया, क्योंकि आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे मैक्सवेल स्ट्राइक पर थे। मैक्सवेल ने फिर बड़ा शॉट खेला और गेंद छह रन के लिए जा रही थी। तभी बंडारा ने शानदार जंप लगाई और कैच पकड़ लिया। हालांकि, कैच पकड़ने के बाद वह बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपना संतुलन बनाया और बाउंड्री के अंदर ही रहे। इस तरह उन्होंने खतरनाक मैक्सवेल को पवेलियन भेज दिया।
स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया
इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 40 और असालंका ने 38 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन स्टोइनिस ने 18 गेंद में चार चौके और छह छक्के की मदद से 59 रन बनाए और अपनी टीम को 16.3 ओवर में ही जीत दिला दी। उनके अलावा कप्तान फिंच ने 31 और मैक्सवेल ने 23 रन बनाए।