फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Lal Marriage: 66 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल करेंगे दूसरी शादी, 28 साल छोटी बुलबुल से करेंगे ब्याह

Mon, 25 Apr 2022 07:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल रणजी टीम के कोच अरुण लाल ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेले हैं। उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा 38 साल की हैं। दोनों की उम्र में 28 साल का फर्क है।
विज्ञापन
बुलबुल साहा और अरुण लाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने वाले हैं। बंगाल रणजी टीम के कोच अरुण लाल ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेले हैं। उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा 38 साल की हैं। दोनों की उम्र में 28 साल का फर्क है। अरुण लाल और बुलबुल की शादी दो मई को कोलकाता में होगी। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


अरुण लाल और बुलबुल एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अरुण ने अपनी पहली पत्नी रीना से तलाक ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि एक महीने अरुम और बुलबुल ने सगाई की थी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रीना लंबे समय से बीमार हैं और उन्हें इस शादी के बारे में पता है। अरुण लाल की दूसरी शादी होने से रीना काफी खुश हैं। इस शादी में बंगाल क्रिकेट संघ के कुछ सदस्य के अलावा अरुण लाल और बुलबुल के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
विज्ञापन




कैंसर को मात देने वाले अरुण लाल की कोचिंग में बंगाल की टीम 2020 में रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची थी। टीम 13 साल बाद खिताबी मुकाबले में अपना जगह बनाने में सफल रही थी। बंगाल ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। आईपीएल के बाद रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


अरुण लाल ने 16 टेस्ट मैच में छह अर्धशतकों की मदद से 729 रन बनाए। 13 वनडे मैचों में उनकेनाम 122 रन हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें अरुण लाल ने 156 मुकाबलों में 10421 रन बनाए। इस दौरान 30 शतक और 43 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें