फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिसिल्वा की रणतुंगा को दो टूक: बोले- भारतीय क्रिकेट में गहराई, यहां आई टीम दोयम दर्जे की नहीं

Fri, 09 Jul 2021 02:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

डिसिल्वा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
अरविंद डिसिल्वा, अर्जुन रणतुंगा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने अपने पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को 'बी' टीम कहा था। डिसिल्वा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता। डिसिल्वा ने वर्चुअल बातचीत में कहा, 'भारत के पास प्रतिभा की कमी नहीं है । इसलिये इस टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता।'

विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने भी रणतुंगा को लताड़ा था

उन्होंने कहा, 'दुनिया भर में इस समय रोटेशन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन हो रहा है चूंकि लगातार बायो बबल में रहना आसान नहीं है। युवा खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये भी यह मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण है।' उन्होंने कहा, 'भविष्य में भी शायद ऐसा ही होगा। अगर आप दूसरे या तीसरे दर्जे की टीम भी भेजते हैं तो वह तीसरे दर्जे की नहीं होगी बल्कि यह रोटेशन के तहत किया गया बंदोबस्त है।' श्रीलंका क्रिकेट ने भी रणतुंगा को जवाब देते हुए कहा था, 'भारतीय टीम के 20 सदस्यों में से 14 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं लिहाजा यह दूसरे दर्जे की टीम नहीं है जैसा कि दावा किया गया है।'
 

रणतुंगा ने टीम इंडिया को दोयम दर्जे की टीम बताया था

शिखर धवन की कप्तानी में भारत की युवा टीम श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए आई है। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 13 जुलाई से शुरू होगी। विराट कोहली की कप्तानी में सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेंगे। विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान रणतुंगा ने दूसरे दर्जे की भारतीय टीम की मेजबानी के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लताड़ते हुए कहा था कि यह किसी अपमान से कम नहीं है।
विज्ञापन

दौरे पर भारतीय टीम में पांच नए खिलाड़ी

बता दें कि भारत के श्रीलंका दौरे पर पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें