फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Auction: नीलामी में अनुष्का शर्मा को नहीं मिला खरीदार तो निराश हुए फैंस, लिखा- 'क्या आरसीबी वालों ले लेते'

Sat, 09 Dec 2023 06:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

क्रिकेटर अनुष्का शर्मा पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया तो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। उनका नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के समान होने के कारण फैंस ने इसे आरसीबी और विराट कोहली से जोड़कर देखा। 
 
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। सभी पांच फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 30 खिलाड़ियों को खरीदा और हर फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों की कुल संख्या 18 कर ली। सबसे ज्यादा दो करोड़ रुपये की कीमत ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और भारत की युवा ऑलराउंडर काश्वी गौतम को मिली। वहीं, वृंदा दिनेश को 1.3 करोड़ रुपये मिले। हालांकि, चमारी अटापट्टू और डिएंड्रा डॉटिन जैसी बड़ी खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। भारतीय खिलाड़ी अनुष्का शर्मा पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया और वह चर्चा में आ गईं। उनका नाम भारतीय अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलता है। इस वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं।
विज्ञापन




फैंस ने अनुष्का शर्मा को विराट कोहली और आरसीबी से जोड़कर देखा। एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का शर्मा को खरीदार नहीं मिला। इसके बाद हैरान करने वाला इमोजी शेयर करते हुए आगे लिखा कि क्या आरसीबी वालो ले लेते।



इसके अलावा अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस ने लिखा कि उन्हें महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में खरीदार नहीं मिला, जबकि जिस खिलाड़ी को खरीदार नहीं मिला वह कोई और हैं।
विज्ञापन




कौन हैं क्रिकेटर अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा मध्यप्रदेश की क्रिकेटर हैं। वह ऑलराउंडर हैं। बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही वह अच्छी स्पिन गेंदबाज हैं। उनका पूरा नाम अनुष्का बृजमोहन शर्मा है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कई बार मैच जिताई प्रदर्शन किया है। हाल ही में वह इंडिया बी टीम की कप्तान भी चुनी गई थीं और उन्होंने कप्तानी के साथ गेंद और बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, उनका प्रदर्शन इतना बेहतर नहीं था कि कोई आईपीएल टीम उन पर दांव लगा सके। 10 लाख का बेस प्राइस होने पर भी उन्हें खरीदार नहीं मिला। नवंबर 2021 में महिला अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के मुकाबले में इंडिया बी के लिए खेलते हुए अनुष्का ने 72 रन बनाने के बाद पांच विकेट लिए थे और वह चर्चा में रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें