फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के बाद श्रीलंका के कप्तान ने भी ठोका शतक

Sat, 04 Jan 2014 01:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अबुधाबी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच रोमांचक हो गया है। पाक कप्तान के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने भी शतक लगाकर अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी है।
विज्ञापन


एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 116) ने कप्तानी की जिम्मेदारी भरी शतकीय पारी खेलते हुए श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

अबुधाबी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक पांच श्रीलंका ने चार विकेट पर 186 रन से आगे खेलते हुए विकेट पर 420 रन बनाए लिए थे।
विज्ञापन


इससे श्रीलंका की बढ़त 241 रन की हो गई थी। मैथ्यूज ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 34 टेस्ट में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 282 गेंदों की अपनी नायाब की पारी के दौरान 12 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दिनेश चांडीमल (89) के साथ पांचवें विकेट के लिए 138 रन और प्रसन्ना जयवर्धने (नाबाद 48) के साथ छठे विकेट के लिए अविजित 96 रन जोड़े।

इससे पहले पाकिस्तान की पारी में भी दो शतक लगे थे। कप्तान मिस्बाह-उल-हक (135) और यूनुस खान (136) ने शतक लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें