फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kagiso Rabada: रबाडा के दीवाने हुए एलन डोनाल्ड, कहा- उनकी तकनीक उन्हें बनाती है खास गेंदबाज

Mon, 01 Jan 2024 10:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डोनाल्ड ने कहा कि रबाडा की गेंदबाजी शैली अतीत के महान गेंदबाजों की तरह है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 61 मैच खेलने वाले 28 साल के रबाडा 300 टेस्ट विकेट के आंकड़े से सिर्फ 13 विकेट दूर हैं।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड का मानना है कि कगिसो रबाडा की भूख और गेंद को फेंकने की उनकी बेजोड़ तकनीक उन्हें दक्षिण अफ्रीका का आधुनिक युग का महान गेंदबाज बनाती है। रबाडा क्यों विशेष गेंदबाज हैं इसके बारे में विस्तार से बताते हुए डोनाल्ड ने कहा कि रबाडा का कूल्हा भाला फेंक के खिलाड़ी की तरह घूमता है जिससे उन्हें अतिरिक्त गति मिलती है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ने कहा कि रबाडा की गेंदबाजी शैली अतीत के महान गेंदबाजों की तरह है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 61 मैच खेलने वाले 28 साल के रबाडा 300 टेस्ट विकेट के आंकड़े से सिर्फ 13 विकेट दूर हैं। सेंचुरियन में सीरीज के शुरुआती मैच में रबादा ने सात विकेट लिए जिसमें भारत की पहली पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें