ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड पर उतरता एयर एंबुलेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
आपने क्रिकेट मैच कई बार बीच में रुकते हुए सुने होंगे। जिसकी वजह, बारिश, खराब लाइट और बेकाकू दर्शक जिम्मेदार रहे हैं। लेकिन मंगलवार को इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट मैदान पर एक ऐसा वाकया देखने को मिला जो पहले कभी नहीं हुआ था। मैच के दौरान बीच मैदान पर हेलीकॉप्टर (एयर एंबुलेंस) को उतार दिया गया। जिसके वजह से करीब एक घंटे तक खेल बाधित रहा। क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाली यह अपने आप में हैरान करने वाली घटना थी।
पहले ओवर का खेल था जारी
इंग्लै़ंड में काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत 21 सितंबर को ग्लूस्टरशायर और डरहम के बीच मुकाबला शुरू हुआ। अभी पहला ओवर ही फेंका जा रहा था कि मैच अधिकारियों के पास एक खबर आई। यह सूचना सबको हैरान करने वाली थी। पता चला कि मैदान पर हेलीकाप्टर उतरने वाला है। हलीक़ॉप्टर जैसी ही नीचे आया सभी खिलाड़ी मैदान छोड़ कर बाहर चले गए।
मैदान के पास एक घर में था मरीज
बाद में एयर एंबुलेंस की सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ग्रेट वेस्टर्न एयर एंबुलेंस ने अपने जारी बयान में कहा, हेलीकॉप्टर एक मरीज का इलाज कर बेस की ओर लौट रहा था, तभी जानकारी मिली की ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड के पास एक घर में मरीज गंभीर हालत में है, आसपास खाली जगह न होने की वजह स हेलीकॉप्टर को मैदान पर उतारने का फैसला किया गया।
एयर एंबुलेंस सर्विस ने मांगी माफी
बाद में इस पूरी घटना पर एयर एंबुलेंस ने माफी मांगी है। एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी ने कहा, हम क्रिकेट मैदान पर हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, हमारे चालक दल को सुरक्षित रूप से उतरने और जरूरतमंद मरीज को जवाब देने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।